फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में वारदात: रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे मां-बेटे से कार व मोबाइल लूटा

Tue, 09 Nov 2021 10:33 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत में देर रात लूट की वारदात हो गई। ककरोई रोड पर एक बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। बेटा ककरोई रोड पर कार को रोककर अपनी मां के लिए मोमोज लेने गया था। बदमाश एकदम आया और कार ड्राइव कर चला गया। कुछ दूर जाकर उसने महिला को उतार दिया और कार लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
भरत की कार का पुराना फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के ककरोई रोड पर एक बदमाश ने पानीपत के युवक की कार और मोबाइल लूट लिया। बदमाश ने कार में बैठी युवक की मां को भी अगवा कर लिया। महिला को मारने की धमकी देकर कुछ दूर जाकर उतार दिया और कार को लेकर ककरोई की तरफ भाग गया। सिटी थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पानीपत के सेक्टर-25 निवासी भरत कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह सोमवार को सोनीपत में कच्चे क्वार्टर में अपने मम्मी-पापा के साथ एक रिश्तेदारी में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए थे। रात में करीब साढ़े नौ बजे वे बाजार घूमने के लिए ककरोई रोड की ओर चले गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: किसानों के सहारे अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश में इनेलो, किसान आंदोलन के तहत बनेगी अगली रणनीति

वहां पर भरत कुमार ने अपनी मम्मी अनु देवी से मोमोज खाने की इच्छा जताई। एक मोमोज की दुकान के बाहर उसने कार रोक दी। वह कार को स्टार्ट ही छोड़कर मोमोज की दुकान पर चला गया। कार में उसका आईफोन भी था। उसकी मम्मी अनु देवी कार में ही बैठी थी। वह मोमोज बनवाने लगा। इसी दौरान एक युवक आया और दरवाजा खोलकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। उसने अनु देवी को धमकी दी और कार को लेकर ककरोई की ओर भाग निकला। कुछ दूर जाकर उसने अनु देवी को कार से नीचे उतार दिया। 
विज्ञापन


भरत कुमार ने देखा तो वहां पर उसकी कार नहीं थी। उसने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसने एक युवक का मोबाइल लेकर अपनी मम्मी के मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने घटना की जानकारी दी। उसके बाद अपने पिता ब्रजेश और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को कार लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ककरोई की ओर कार को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले-अभय चौटाला गंभीर नेता नहीं, रणदीप सुरजेवाला को टैक्स का ज्ञान नहीं

रात में डीएसपी और एसएचओ ने भी घटनास्थल का दौरा किया। रात में ककरोई नहर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कार जाती हुई दिख रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार और लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। भरत कुमार के आईफोन को सर्विलांस पर लगाकर भी जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें