कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 10 नवंबर को हरियाणा के जिला गोहाना में होने वाली कांग्रेस की हरियाणा शक्ति रैली के रैली के खास मायने हैं।
हरियाणा में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है। सांसद शनिवार को जिले के गांव मिताथल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने हलके के लोगों को रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का न्योता दिया। सांसद ने गांव की विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत सम्मेलन में भिवानी सहित पूरे प्रदेश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी ने कहा कि गांवों में रैली को लेकर भारी जोश है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गोहाना रैली में प्रदेश में सभी वर्गों के कल्याण के लिए घोषणाएं करेंगे।
सांसद ने हलके के गांव बड़सी में भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करना था, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ जरूरी बैठक आने के कारण उन्हें जाना पड़ा। बड़सी में कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी व प्रो. वीरेंद्र सिंह ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व स्पीकर प्रो. छत्र सिंह चौहान, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, कुलदीप नंबरदार, संदीप सिंह, राजबीर फरटिया, अजीत फ ौगाट, अजय वैद, धर्मबीर सरपंच, प्रदीप गुलिया, जयबीर मिताथल, जयदेव तंवर, राजेश सीपर, आनंद परमार, अजय हालुवास, ब्रह्मानंद एडवोकेट, धीरज अखरिया, प्रेमवती गोयत, अशोक कादयान, धर्मेन्द्र सांगवान आदि मौजूद थे।