कर्मचारी हितों को अपना हित बताते शनिवार को हरियाणा रोडवेज की सभी यूनियनें एक मंच पर आ गई हैं। उन्होंने कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ने के लिए एक सांझा मंच तैयार किया है।
संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय नेता विरेंद्र सिंह धनखड़ ने सांझा मंच की शुरुआत 13 और 14 नवंबर को रोडवेज यूनियनों द्वारा कराए जाने वाले हरियाणा के चक्का जाम से होगी।
धनखड़ ने बताया कि रोडवेज में मौजूदा समय में आधा दर्जन से ज्यादा यूनियनें हैं। यूनियनों की फूट का फायदा उठाकर समय-समय पर सरकार भी कर्मचारी नेताओं को बरगलाकर अपने स्वार्थ सिद्ध करती रही है, लेकिन अब सभी यूनियनों के नेताओं ने एकजुटता का परिचय देते एक सांझा मंच तैयार किया है।
सांझा मंच कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ेगा। इसमें आपसी खामियां को मिल बैठकर सुलझाने का भी प्रयास करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस सांझा मंच के पहले चरण में 13 और 14 नवंबर को हरियाणा में रोडवेज के प्राइवेट परमिटों को लेकर यूनियन द्वारा की जाने वाली हड़ताल से प्रारंभ किया जाएगा। उसके बाद अगले संघर्ष की रूपरेखा बनाई जाएगी।