Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। जल्द ही दोनों पार्टियां उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 66 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में 41 में से 32 सीटों पर चर्चा हुई। इससे पहले सोमवार को 34 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए थे। दो दिन की बैठक में ओलंपियन बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के नाम पर चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि वीरवार को तय हो जाएगा कि दोनों चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं। वहीं, प्रत्याशियों की सूची भी वीरवार को जारी कर दी जाएगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
बैठक के बाद प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया, मंगलवार को जिन 41 सीटों पर चर्चा हुई, उनमें से 32 पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई है। दो दिनों में 66 सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं। बाकी 24 सीटों पर फैसला करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की सब कमेटी बना दी गई है। इसमें मधुसूदन मिस्त्री, अजय माकन और टीएस सिंहदेव समेत चार लोग शामिल हैं। अभी कुछ सीटों पर इसलिए भी निर्णय नहीं हुआ है क्योंकि कांग्रेस की आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। गठबंधन के बाद कुछ सीटों पर फेरबदल भी किया जा सकता है। इससे दूसरी सूची में देरी हो सकती है।