बैसाखी के राज्य स्तरीय समारोह में सीएम सैनी
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छह फीट की रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर परंपरागत संस्कृति का निर्वहन करते हुए बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ किया। राज्यस्तरीय बैसाखी महोत्सव के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्था और कुप्रबंधन की तस्वीर सामने आई। सबसे चिंताजनक स्थिति स्कूली बच्चों की रही, जिन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घंटों तेज धूप में बैठाए रखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी और न ही उन्हें किसी प्रकार का रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया। गर्मी और प्यास के कारण कई बच्चे बिलखते और असहज होते दिखाई दिए।
अध्यापक और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को नजरअंदाज किया गया। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।