फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात वाले नहीं रेस वाले घोड़े लड़ेंगे चुनाव: हुड्डा

Wed, 29 Jan 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुमारी सैलजा का नाम लिए बगैर उन पर सीधा हमला बोल दिया है। वे मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से जब अंबाला सांसद कुमारी सैलजा के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो सीएम ने कहा कि दो प्रकार के घोड़े होते हैं एक रेस वाले और दूसरे बारात वाले।

जो रेस वाले घोड़े हैं वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और बारात वाले घोड़े बारात में जाएंगे। जब अमर उजाला ने पूछा कि क्या राज्यसभा में जाने वाले बारात वाले घोड़े हैं तो सीएम ने कहा कि उन्हें जो कुछ कहना था कह दिया, मीडिया मतलब निकालता रहे।
विज्ञापन


सैलजा को राज्यसभा भेजने का फैसले पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा में कुमारी सैलजा को भेजने का फैसला हाईकमान का है।

कुमारी सैलजा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जिस भी कांग्रेसी को यह जिम्मेवारी देंगी, उन्हें (सीएम) मंजूर होगा।
विज्ञापन


इनेलो नेता अभय चौटाला के हरियाणा में 1987 वाली स्थिति के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें