फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पांच महीने पहले हुई शादी, दो माह पहले मां की मौत, युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट भी मिला

Thu, 01 Aug 2024 04:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के चरखी दादरी में एक युवक ने आत्महत्या की है। युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। दो माह पहले उसकी मां का देहांत हुआ था। वहीं, मृतक ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव समसपुर गांव निवासी एक युवक ने वीरवार को सुसाइड कर लिया। युवक ने घर पर ही फंदा लगा लिया। युवक की पहचान सावन (29) के तौर पर हुई है। सावन की पांच महीना पहले ही शादी हुई थी। सावन ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। वहीं, मृतक के परिजनों के अनुसार दो माह पहले मां की मौत होने से सावन दुखी था। इसके अलावा पारिवारिक तौर पर उसे कोई और परेशानी नहीं थी। सदर थाना पुलिस ने दोपहर बाद सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। 

विज्ञापन


समसपुर निवासी रिटायर्ड फोरमैन ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक सावन उसका भतीजा था। पांच माह पहले उसकी शादी हुई थी और शादी के तीन माह बाद उसकी मां की मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद से वो दुखी और गुमसुम रहने लगा। 

ओमप्रकाश ने बताया कि सावन दादरी में एक बर्तन स्टोर पर नौकरी करता था। वीरवार सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी नीचे काम कर रही थी जबकि उसका पिता अपनी चारपाई पर आराम कर रहा था। उसी दौरान सावन ने पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। इसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी ऊपर कमरे में पहुंची तो सावन फंदे से लटकता मिला। मामले की सूचना पाकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
ओमप्रकाश ने बताया कि सावन की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि मैं ये कदम अपनी मर्जी से उठा रहा हूं। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

पांच साल महाराष्ट्र में की नौकरी 
मृतक के ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि सावन शादी से पहले महाराष्ट्र में नौकरी करता था। उसने वहां पांच साल तक नौकरी की। शादी के बाद वो महाराष्ट्र नहीं गया और दादरी स्थित एक बर्तन भंडार पर काम करने लगा।  निरीक्षक एवं एसएचओ, सदर थाना एसएचओ ओमप्रकाश का कहना है कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने इस कदम का किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए स्वेच्छा से आत्महत्या करन की बात लिखी है। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें