फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: मजाक में बावली बूच कहा तो युवक पर किया छूरी से हमला, पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज किया मामला

Fri, 19 Jan 2024 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

शुभम ने बताया कि थोड़ी दूर आगे खड़े एक युवक ने यह सुनकर उसे रोक लिया और इस बात को लेकर उससे कहासुनी की। शुभम के अनुसार, उसने कहा कि हम ऐसे आपसी मजाक करते रहते है और यह हमारा आपसी मामला है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में मजाक में परिचित को बावली बूच (पागल) बोलना वाल्मीकि बस्ती निवासी बुलेट सवार युवक को भारी पड़ गया। मजाक से खफा युवकों ने बाइक सवार युवक पर छूरी से हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल शुभम ने बताया कि शहर के वाल्मीकि बस्ती का निवासी है और मजदूरी करता है। गत बुधवार रात नौ बजे वह बाइक लेकर चरखी दरवाजा से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान जब वह आंबेडकर गेट के पास पहुंचा तो वहां उसका दोस्त विक्की पैदल चलकर जा रहा था। उसने रुकने के लिए कहा तो शुभम ने मना कर दिया और मजाक में उसे बावली बूच कहकर वहां से चल पड़ा। 

शुभम ने बताया कि थोड़ी दूर आगे खड़े एक युवक ने यह सुनकर उसे रोक लिया और इस बात को लेकर उससे कहासुनी की। शुभम के अनुसार, उसने कहा कि हम ऐसे आपसी मजाक करते रहते है और यह हमारा आपसी मामला है। इसके बाद उक्त युवक ने अपने भाई को बुला लिया। बाद में उसने शुभम पर छूरी से वार किए गए, जिससे वो घायल हो गया।
विज्ञापन


बाद में वहां खड़े एक अन्य युवक ने उसे बचाव किया और अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया। घायल का आरोप है कि बाद में उक्त दोनों युवक व उनके माता- पिता ने उसके घर जाकर उसकी मां व पत्नी से गाली- गलौच की और धमकी दी। पुलिस ने घायल के बयान पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें