एपीजे कन्या कॉलेज में विजेता प्रतिभागियों के साथ प्राध्यापिकाएं। स्रोत: संस्थान
एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में कंप्यूटर और कॉमर्स विभाग की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में कंप्यूटर और कॉमर्स विभाग की ओर से कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विषयाें पर सस्वर कविता पाठ की प्रस्तुतियां दी गईं।
कविता प्रस्तुति में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा योगिता प्रथम रही। द्वितीय स्थान बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा खुशी को मिला। भरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्राओं की भी प्रस्तुति सराहनीय रही।
प्राचार्य स्नेेहलता ने छात्राओं से इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी में लेखन दक्षता, वाक कौशल का होना जरूरी है। कार्यक्रम में कंप्यूटर और कॉमर्स विभाग की अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
फोटो 16
एपीजे कन्या कॉलेज में विजेता प्रतिभागियों के साथ प्राध्यापिकाएं। स्रोत : संस्थान