चरखी दादरी। जिला योगासन एवं खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में करवाई दो दिवसीय जिला स्तरीय योग स्पर्धा का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में दादरी गुरुकुल ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके साथ ही 9 से 11 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए जिले के 43 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
इससे पहले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रीति संगम के उपाध्यक्ष मुनेश मान, पर्यवेक्षक डॉ. भंवर सिंह, डॉ. हरीशचंद्र ने शिरकत की। एसोसिएशन के सह सचिव आचार्य प्रवीण, प्राचार्य परमेंद्र चित्तौड़िया, आर्य संस्था चेयरमैन अशोक शर्मा व पवन शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। योगासन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बिशन सिंह आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग से 117 लड़के-लड़कियों ने अपना पंजीकरण करवाया। उन्होंने कहा कि योग खेल के साथ विद्यार्थियों के मानसिक स्तर को ऊंचा उठाने में भी सहायक है। एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑल ओवर ट्रॉफी दादरी गुरुकुल ने जीती। दूसरा स्थान आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया। अब राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए जिले के 43 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस मौके पर सुनील कुमार, नसीब खान, सुनीता कासनी ,अध्यापक संदीप चित्तौड़िया, चंद्रभान, मित्रसैन, नरेश पहलवान, तेजेंद्र कोच, नसीब, विरेंद्र, भूपेंद्र आर्य, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
यह रहा प्रतियोगिता का परिणाम
सब जूनियर वर्ग में पूर्वी जांगिड़ ने प्रथम, निधि आर्य ने दूसरा और रितिका आर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के जूनियर वर्ग में अंजू प्रथम, कोमल द्वितीय व मुस्कान व नीति आर्य संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के सीनियर वर्ग में दीपिका आर्य ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के सब जूनियर वर्ग में नवनीत आर्य ने प्रथम, ऋषि आर्य ने द्वितीय और आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में हैप्पी ने प्रथम, प्रदीप ने द्वितीय और आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में चेतन दादरी ने प्रथम, मोहन छपार ने द्वितीय और अभिषेक व बृजमोहन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।