फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिला स्तरीय योग स्पर्धा एक सितंबर को

Mon, 26 Aug 2024 01:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन जिले सिंह अकादमी में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलेगी स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से एक सितंबर को कैप्टन जिले सिंह अकादमी में चौथी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन के राज्य अध्यक्ष एवं हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन एवं अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य का मार्गदर्शन रहेगा। यह जानकारी एसोसिएशन सचिव सुरेंद्र आर्य ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। इसमें सब जूनियर वर्ग 10 से 14 वर्ष, जूनियर वर्ग में 14 से 18, सीनियर समूह में 18 से 25 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। मास्टर कैटेगरी में 18 से 35, 35 से 45 व 45 से 55 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी आधार कार्ड की कॉपी या जन्म प्रमाणपत्र की कॉपी साथ लेकर आएं। विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें