फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बसों से उतारे सरकारी योजनाओं के पोस्टर

Mon, 26 Aug 2024 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो की सभी 122 बसों पर लगाए गए थे पोस्टर, आदर्श आचार संहिता के चलते अब किसी पर भी नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश में नौ दिन पहले आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। इसको ध्यान में रखते हुए डिपो की सभी रोडवेज बसों से सरकारी योजनाओं के पोस्टर भी उतार दिए गए हैं। अब बसों पर केवल पोस्टरों की छाप बची है।

दादरी डिपो में 122 बसें हैं। आचार संहिता से पहले सभी डिपो की बसों पर सरकार की योजनाओं और उनके कार्य का प्रचार-प्रसार का कार्य चालू था। बसें दूर तक सफर करतीं और लोगों के बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार होता, लेकिन आचार संहिता में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार निषेध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त को आयोग ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी और इसके साथ अचार संहिता लागू की गई। सभी विभागों ने अपने कार्यस्थलों से सीएम व सरकारी योजनाओं वाले पोस्टर हटवा दिए। रोडवेज डिपो ने भी इस पर तुरंत अमल किया और बस स्टैंड व बसों से भी पोस्टर पूरी तरह साफ किए गए हैं। दूसरी ओर विभाग अब प्रधानमंत्री के फोटो रहित हैप्पी कार्ड वितरित करने की तैयारी में है। छह हजार हैप्पी कार्ड बनकर आने अभी बाकी हैं।

फोटो - 02

बस से उतारे गए पोस्टर की बची छाप। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें