फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान विनेश फोगाट बोलीं: ओलंपिक पदक का घाव भरने में लगेगा समय; हमारी लड़ाई अभी नहीं हुई खत्म, जारी रहेगी

Sun, 18 Aug 2024 10:48 AM IST
नवीन दलाल एएनआई, दादरी

सार

पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम अधिक वजन होने से पदक जीतने से वंचित रहीं फौलादी बिटिया विनेश फोगाट शनिवार रात 12:30 बजे दादरी पहुंची। लोगों ने विनेश को पलकों पर बैठा लिया। 
विज्ञापन
पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि यह ओलंपिक पदक एक गहरा घाव बन गया है। इसे भरने में समय लगेगा लेकिन मैं अपने देश के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं अभी कुछ नहीं कह सकती कि मैंने कुश्ती छोड़ दी है या जारी रखूंगी, हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। मैं अभी इसका एक हिस्सा पार करके आई हूं। यह एक लंबी लड़ाई है, हम पिछले एक साल से इसे लड़ रहे हैं और यह जारी रहेगी।

विज्ञापन

 

पैतृक गांव पहुंचने पर विनेश फोगाट ने कहा कि लोगों से मिले प्यार और सम्मान के आगे हजारों गोल्ड भी फीके हैं। विनेश ने कहा कि प्रतियोगिता में पदक नहीं मिलने के बाद भी जो सम्मान देश की जनता की ओर से दिया जा रहा है, इससे वह स्वयं को खुशकिस्मत महसूस कर रही है। विनेश ने समर्थकों से मिले अपार स्नेह से अभिभूत होते हुए कहा कि उन्होंने गोल्ड नहीं दिया तो क्या हुआ, अपनों ने मुझे गोल्ड से ऊपर नवाजा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें