फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घिकाड़ा गांव के समीप रेलवे लाइन पार कर रही एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने घिकाड़ा निवासी मृतका का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घिकाड़ा निवासी कश्मीरी देवी (58) सोमवार सुबह खेतों की तरफ टहलने गई थी। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने बताया कि कश्मीरी देवी को कम सुनाई देता था और यही हादसे की वजह भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें