फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी को हरियाणा में भी बनाएं मजबूत : मंत्री लालचंद

Mon, 15 Jan 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी आगमन पर पंजाब के मंत्री लालचंद का स्वागत करते शिवेंद्र सिंह और अन्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंजाब के वन एवं खाद्य मंत्री लालचंद के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री लालचंद ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा समाज का हर वर्ग झेल रहा है। पंजाब और दिल्ली सरकार के माॅडल से सहमत हरियाणा के मतदाताओं ने भी यहां आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 28 जनवरी को जींद में प्रस्तावित पार्टी की बदलाव रैली में शिरकत करने का आह्वान किया। मंत्री लालचंद ने कहा कि हरियाणा में भी आप के संगठन को मजबूत बनाकर धरातल पर काम किया जाए।
इससे पहले आप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं प्रदेश किसान सेल के संयुक्त सचिव शिवेंद्र उर्फ रिंपी फौगाट, महिला जिला अध्यक्ष रोशनी देवी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रामेहर फौगाट, सत्यवीर, परमानंद, रामखेल साहू, नित्यानंद मौड़ी, राम सिंह नीमली, मनबीर, विजय, सुरेंद्र नागल, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें