चरखी दादरी। पिछले चुनाव में जिन बूथों पर कम मतदान हुआ और महिलाओं का प्रतिशत कम रहा। उन सभी स्थानों को चिह्नित करके विशेष अभियान के तहत वोट बनाने का कार्य किया जाए। जितने भी आवेदन वोट बनाने के लिए आ रहे हैं उनकी छंटनी भी साथ-साथ करते रहे ताकि समय पर कार्य संपन्न हो सके। यह निर्देश मंडल आयुक्त पंकज यादव ने मंगलवार को लघु सचिवालय में मतदाता सूची संशोधन के लिए चल रहे पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए। बैठक में मंडल आयुक्त अधिकारियों को जिले में अधिक से अधिक वोट बनानेे के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने संबंधित बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति करें। जिला में आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति अपनी वोट बनवा सके। इसके लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज में विशेष शिविर लगाकर लगाएं।
मंडल आयुक्त पंकज यादव ने कहा कि 30 नवंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलेगा। 27 व 28 नवंबर को सभी बीएलओ अपने बूथों पर बैठकर वोट बनाने व संशोधन आदि का कार्य करेंगे। मंडल आयुक्त ने कहा कि मतदाताओं की भी जिम्मेदारी है कि एक ही स्थान पर वोट बनाएं। कॉलेज में जितने भी कैंप अंबेसडर हैं वे सभी पात्र युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर उपायुक्त प्रदीप गोदारा, एसडीएम वीरेंद्र सिंह व संजय कुमार, सीटीएम अमित मान, सत्येंद्र कुमार व जयप्रकाश आदि भी मौजूद रहे।
12 हजार नए वोट बनाने का है लक्ष्य
उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने विशेष अभियान की विस्तृत फीडबैक मंडल आयुक्त को दिया। उन्होंने बताया कि 30 नंबर तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत 12000 नए वोट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 2621 नए फार्म आ चुके हैं 27 और 28 को विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ कार्य करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि एक जनवरी 2022 को आधार तिथि मानकर नए वोट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए स्कूल बच्चों द्वारा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा।