फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला

विज्ञापन
लोहरवाड़ा जलघर को ताला जड़ती महिलाएं। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहरवाड़ा में पिछले करीब दो सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। समस्या से त्रस्त ग्रामीणों का सब्र सोमवार सुबह जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह जलघर पर पहुंचकर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी हालात जस के तस है और उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लोहरवाड़ में करीब 500 घर हैं। 250 घरों में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है और इसके चलते करीब 1500 ग्रामीण परेशान हैं। पिछले दो सप्ताह से वो अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने बताया कि आधे गांव में विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है जबकि आधा गांव इससे वंचित है।
पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण करीब साढ़े दस बजे एकत्र हुए और 11 बजे जलघर पहुंचकर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने विभाग को चेताते हुए कहा कि अगर अब भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर वो और कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे। शाम करीब पांच बजे तक ग्रामीणों ने जलघर परिसर में धरना दिया। रोष जताने वालों में मुंशी, सतबीर, रामचंद्र, जयसिंह, शमशेर, बलजीत, कमल, ईश्वर, कपूरा, दिलबाग, सत्यवान आदि शामिल रहे। उन्होंने कहा कि ताला तब खुलेगा जब उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं : हैंडपंप से दिन में कई बार लाना पड़ रहा पानी
महिला कमला, सावित्री, रेखा, बिरो, बाला, मुन्नी, मीना, भतेरी व सुनीता ने बताया कि आपूर्ति न होने से महिलाओं को सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है। पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें दिन में चार से पांच चक्कर हैंडपंप के लगाने पड़ रहे हैं। उनका सारा दिन पानी का प्रबंध करने में बीत जाता है। समस्या से परेशान होकर ही उन्होंने जलघर को ताला जड़ा है।
विज्ञापन

लोहरवाड़ा में जलघर को ताला लगाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो कर्मचारियों से रिपोर्ट लेंगे और जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
-रमेशचंद्र गौड़, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें