फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में सीएम की रैली: कहा- हिसार एयरपोर्ट से दो साल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और कार्गो विमान भरने लगेंगे उड़ान

Fri, 08 Jul 2022 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दादरी में शुक्रवार को 17 विकासपरक योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जबकि अन्य विकास कार्यों के लिए 750 करोड़ रुपये मंजूर किए।
विज्ञापन
चरखी दादरी में विकास रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी की नई अनाज मंडी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को प्रगति रैली को संबोधित किया। मंच से मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले दो साल में हिसार एयरपोर्ट से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय के अलावा कारगो विमान उड़ान भरने लगेंगे। इससे प्रदेश नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कह कि सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी भी बनेगी और इसके बाद हरियाणा रेल कोच तैयार कर रेलवे की मार्फत विभिन्न राज्यों को देगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए सरकार प्रयासरत है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री मनोहर ने दादरी में शुक्रवार को 17 विकासपरक योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया, जबकि अन्य विकास कार्यों के लिए 750 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कांग्रेस खत्म हो चुकी है लेकिन भाजपा चाहती है कि विपक्ष बना रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठों आंकड़ों से जनता को भ्रमित कर रही है और इससे वो जनता का बचा विश्वास भी खो देगी।
 
बेरोजगारी को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 15 से 19 आयुवर्ग की जनसंख्या साढ़े 25 लाख है और इनमें से 24 लाख युवा पढ़ाई कर रहे हैं। इस आयुवर्ग में बेरोजगारी दर 2.33 प्रतिशत है। 20 से 24 आयुवर्ग की जनसंख्या 26 लाख है और इसमें से साढ़े 15 लाख विद्यार्थी हैं। इस आयुवर्ग में बेरोजगारी दर 11.6 प्रतिशत है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत साढ़े 3 लाख परिवार आए हैं और इनमें से 29 हजार को काम भी सुझाव दिए गए हैं। अग्निपथ योजना को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष इसे लेकर लगातार लोगों को भ्रमित कर रहा है लेकिन अब हर कोई जान चुका है कि यह युवाओं के लिए सही योजना है, जो उनमें राष्ट्रभक्ति का भाव पैदा करेगी और उन्हें अनुशासन सिखाएगी। उन्होंने कहा कि 17 एनएच बन रहे हैं जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेंगे।

भ्रष्टाचार का काल, मनोहर लाल...
फार्मेसी काउंसिल में हाल ही में उजागर हुए भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें संलिप्त दो लोग जेल में हैं जबकि कुछ ऐसे हैं जो अपने आकाओं से साठ-गांठ कर बचे हुए हैं लेकिन उन्हें हम बख्शेंगे नहीं। इस मामले के दोषियों को जब तक सजा नहीं होगी, तब तक हम पीछा नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का काल, मनोहर लाल, मनोहर लाल...।

कांग्रेस की 11 भर्तियां कोर्ट में हुईं रद्द, हमारी एक भी नहीं 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस राज में भर्तियों में भारी धांधली बरती गई। इसकी बानगी इस बात से पता चलती है कि कांग्रेस राज में की गईं 11 भर्तियां कोर्ट ने रद्द कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हुई किसी भर्ती को कोर्ट ने रद्द नहीं किया। जिन परीक्षाओं में ज्यादा नकल हुई या फिर धांधली का मामला सामने आया, उन्हें सरकार ने खुद ही रद्द कर दिया। 
विज्ञापन

ये रहे रैली में मौजूद 
प्रगति रैली में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, सांसद धर्मबीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, दादरी विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व सांसद सुधा यादव, पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढ़ी समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। 
 
काले कपड़े वालों को नहीं दी एंट्री, बिना नंबर प्लेट रैली में पहुंची गाड़ियां
मुख्यमंत्री की रैली में काले कपड़े पहने युवाओं को रैली स्थल से वापस लौटा दिया गया। वहीं महिलाओं की काले रंग की चुन्नी उतरवाकर उन्हें भाजपा की टोपी पहनाकर ही अंदर जाने दिया गया। पुलिस ने रैली में बिना नंबर प्लेट के पहुंची करीब 20 गाड़ियों और बाइक को भी अनाज मंडी से बाहर निकलवा दिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। 

जिले को करीब 1100 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रगति रैली में जिले को करीब 1100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। नई अनाज मंडी में हुई सभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की 350 करोड़ की 17 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने जिले के अन्य विकास कार्यों के लिए 745 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। 

उन्होंने 201 करोड़ की सड़कों के अलावा शहरी व ग्रामीण विकास के लिए 100 करोड़ की बजट राशि स्वीकृत की है। हालांकि रैली संयोजक सोमबीर सांगवान की ओर से उठाई गई दो प्रमुख मांगों को सूबे के मुखिया ने अभी पूरा नहीं किया है। जबकि इनमें से एक मांग की पैरवी सांसद धर्मबीर सिंह के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें