फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेश का हरियाणा खो-खो टीम में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुरुष खो-खो टीम में दादरी निवासी विजेश कुमार का चयन हुआ है। हरियाणा राज्य खो-खो संघ के पदाधिकारी एवं जिला एमेच्योर खो-खो संघ दादरी के प्रधान राजपाल सिंह फौगाट ने बताया कि 14 से 23 दिसंबर तक जिला कैथल में हरियाणा राज्य की सीनियर पुरुष वर्ग की टीम का कोचिंग कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

कैंप में हरियाणा पुरुष टीम का चयन किया गया जिसमें चरखी दादरी निवासी विजेश कुमार का चयन भी हुआ है। प्रधान राजपाल सिंह फौगाट ने बताया कि हरियाणा की खो-खो टीम 26 से 31 दिसंबर तक जबलपुर मध्यप्रदेश में होने होने वाली 54वीं सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी। हरियाणा टीम के कोच जसवंत सिंह हुड्डा, जनता कॉलेज डीपीई डॉ. भूपेंद्र कादयान, डॉ. सीमा देवी डीपीई, खो-खो कोच प्रमेंद्र कुमार, कोच उमेद सिंह, योगेश शर्मा डीपीई ने विजेश कुमार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें