फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज गार्डन नप की उपेक्षा का शिकार, लोग परेशान

विज्ञापन
पार्क में टूटा पड़ा झूला । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर का रोज गार्डन इन दिनों नगर परिषद की उपेक्षा का शिकार है। पार्क में लाइट क्षतिग्रस्त हैं, जबकि सफाई व्यवस्था बेपटरी है। ओपन जिम की मशीनें भी टूटी हुई हैं और बिजली के तार खुले पड़े हैं। प्रतिदिन सुबह शाम यहां सैर सपाटे के लिए आने वाले लोगों को इन अव्यवस्थाओं के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नप अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टीम भेजकर सभी खामियों को दूर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोज गार्डन पर करीब 80 हजार की आबादी निर्भर है। पार्क में एक माह से नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। छह कर्मचारियों की ड्यूटी पार्क की देखभाल और सफाई के लिए लगाई गई है, लेकिन इसके बावजूद यहां हालात विकट बने हुए है। पार्क में कहीं पोल पर लगी लाइट ही गायब है तो कहीं लाइट जलाने के लिए लगाए गए बोर्ड टूटे हुए हैं। इतना ही नहीं पार्क में लगीं लाइट के टूटे बोर्ड के तार खुले पड़े हैं।
संवाददाता ने सोमवार को पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान 16 लाइट के बल्ब टूटे हुए मिले जबकि लाइट जलाने के लिए नीचे लगाए गए 18 बोर्ड भी क्षतिग्रस्त मिले। दूसरी ओर 2020 में यहां स्थापित की गई ओपन जिम की मशीनें भी अब क्षतिग्रस्त होने लगी हैं।
विज्ञापन

नप अधिकारी रख रखाव से दे ध्यान
सैर-सपाटे के लिए प्रतिदिन आने वाले मनोज, राधेश्याम, विनोद, हरेंद्र, नितिन, अवन, हरीश, किताबो, रोशनी देवी, मामकौर, चंद्रप्रकाश आदि ने बताया कि पिछले करीब एक माह से पार्क की नियमित सफाई न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नप अधिकारियों को पार्क के रख रखाव की तरफ ध्यान देना चाहिए।
अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा दिया जाएगा
पार्क में सफाई नियमित करवाई जाती है। पार्क में लगी लाइटें व जिम के सामान खराब की जानकारी नहीं है। मंगलवार को निरीक्षण कर पार्क की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सौहार्द, जेई, नगर परिषद

रोजगार्डन में लगा कूड़े का ढेर ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें