फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने से 15 से 50 फीसदी महंगी हुई सब्जियां

विज्ञापन
रेहड़ी पर सब्जियां खरीदते हुए ग्राहक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की थाली का मेन्यू बिगाड़ दिया है। बारिश में खेती नष्ट होने और दिल्ली व दूसरे प्रदेशों से मंगवाई जाने वाली सब्जियों का ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने से सब्जियों के दाम 15 से 50 फीसदी तक महंगे हो गई है। प्रतिदिन जिले में दूसरे प्रदेशों से सब्जियों व फल लेकर 70 गाड़ियां पहुंचती हैं, जिनमें 20 बड़ी और 50 छोटी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन

डीजल रेट में इजाफा होने से ट्रांसपोर्ट अब महंगा हो गया है। संवाददाता से बातचीत में हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान नितिन जांघू ने बताया कि पिछले दस दिन में ट्रांसपोर्ट चार्ज 10 प्रतिशत और एक माह में 30 फीसदी बढ़ा है और इसके चलते सब्जियों व फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दस दिन पहले मंडी में 30 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली प्याज अब 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है जबकि टमाटर के दाम भी 30 फीसदी तक बढ़े हैं। महंगाई बढ़ने का सीधा असर खपत पर पड़ा है और अब सब्जियों की मांग घटी है। इसका सीधे तौर पर असर आमदनी पर पड़ रहा है। वहीं, गृहिणियों का कहना है कि सरकार को बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाकर लोगों को राहत देनी चाहिए। महिलाओं का कहना है कि पहले अगर दो किलोग्राम प्याज खरीदते थे तो अब एक किलोग्राम भी सोचकर खरीदना पड़ रहा है।
यूं बढ़े दस दिनों में सब्जियों के दाम
सब्जी 10 दिन पहले अब
आलू 15 18
टमाटर 35 50
प्याज 40 50
घीया 20 40
टिंडा 40 60
तोरी 20 40
गोभी 20 40
भिंड़ी 20 40
मिर्च 40 60
पालक 30 50
अरबी 20 40
करेला 25 40
सीताफल 15 20
नोट: सभी दाम किलोग्राम में है।
--
सब्जी विक्रेता बोले : ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने से कम हुई बचत, ग्राहकी भी रह गई आधी
डीजल के दाम बढ़ने के कारण ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ गया है जिससे बचत कम हो गई है। वहीं, महंगाई पड़ने से ग्राहकी भी आधी ही रह गई है। आमजन के साथ सब्जी विक्रेता भी महंगाई की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

अशोक कुमार, सब्जी विक्रेता
- ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने के कारण अब मंडी से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं। अब ग्राहक सोच-समझकर और पहले के मुकाबले आधी सब्जी ही खरीद रहे हैं। ग्राहकी पर महंगाई का असर साफ नजर आया है।
कर्ण सिंह, सब्जी विक्रेता
---
गृहिणियां बोलीं : सब्जियों की खरीदारी से बिगड़ा रसोई का बजट
- सब्जियां लगातार महंगी होती जा रही है और इससे रसोईघर का बजट बिगड़ा हुआ है। प्रत्येक सब्जी के दाम बढ़े है और अब तो तड़का भी देखकर लगाना पड़ रहा है। सरकार को महंगाई पर रोक लगानी चाहिए।
विद्या देवी, गृहिणी
- मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए सभी सब्जियों का जायका लेना मुश्किल हो गया है। टमाटर और प्याज से लेकर प्रत्येक सब्जी महंगी हुई है और सब्जियां खरीदने से लेकर बनाने तक ध्यान देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शकुंतला देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें