फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मुंहबोले भाई से दस हजार में खरीदकर किशोरी को दादरी लाई थी उषा, उसी दिन वेश्यावृत्ति के लिए भेजा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला उषा जांगड़ा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। असम निवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले की मुख्य आरोपी दादरी निवासी उषा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पहले ही दिन आरोपी कई राज उजागर किए। आरोपी उषा ने किशोरी को असम निवासी रोशन अली से दिल्ली में दस हजार में खरीदा था। सामूहिक दुष्कर्म और यौन शोषण के इस मामले में पुलिस किशोरी को बेचने वाले असम निवासी आरोपी और दादरी जिले के झोझूकलां निवासी तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उषा की इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को आरोपी महिला को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी उषा पर पहले भी वेश्यावृत्ति से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि असम निवासी एक किशोरी से चरखी दादरी में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। दादरी निवासी उषा जांगड़ा पर भी इस मामले में संगीन आरोप लगे थे और वह फरार चल रही थी। इस मामले में बुधवार को दादरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला उषा को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम ही आरोपी महिला को कोर्ट में पुलिस ने पेश किया और पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया।
काम दिलाने के बहाने दिल्ली लाया था मुंहबोला भाई
इस मामले में पूर्व की जांच में सामने आया था कि दादरी निवासी उषा किशोरी को दिल्ली से खरीदकर लाई थी। असम निवासी और किशोरी का मुंहबोला भाई काम दिलाने के बहाने उसे दिल्ली लाया था और फिर वहां दस हजार में उषा जांगड़ा को बेच दिया। किशोरी अपने घर से बिन बताए आई थी। उसे साफ सफाई का कार्य दिलाने का झांसा दिया गया था।
विज्ञापन

31 मार्च को दादरी पहुंचते ही किशोरी से हुआ सामूहिक दुराचार
31 मार्च को उषा किशोरी को दादरी लाई थी और उसी दिन उसने उसे रुपये लेकर गलत काम करवाने के लिए भेज दिया। दादरी से दो लोग उसे एक खेत में बने कमरे में ले गए और वहां पहले से तीन लोग मौजूद थे। पांचों में से एक ने किशोरी से छेड़खानी की जबकि चार ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उनमें से एक ने शहर के एक होटल में भी किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन अप्रैल को इस संबंध में धारा 363, 366ए, 354, 376, 370, 376डी, 201 और 120बी व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
इनकी हो चुकी अब तक गिरफ्तारी
प्रवक्ता पवन कुमार के अनुसार किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में झोझूकलां दयानंद उर्फ दीपांशु, संजय, अजय और रोशन अली की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है और उषा जांगड़ा की पांचवीं गिरफ्तारी है।
काउंसलिंग के दौरान पीड़िता पर बनाया गया दबाव
भिवानी में काउंसलिंग के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष की बेटी और सीडब्ल्यूसी सदस्या के पीड़िता पर दबाव बनाने का खुलासा भी इस मामले में हो चुका है। कुछ दिन पहले राई में हुई काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने इसका खुलासा किया था। पीड़िता का कहना था कि शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया गया और बदले हुए बयानों पर जबरन हस्ताक्षर भी करवाए गए।
कार्रवाई की सिफारिश के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने जारी की थी रिपोर्ट
मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और हरियाणा बाल संरक्षण आयोग ने भी अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बाल कल्याण समिति भिवानी की सदस्या प्रियंका धूपड़, जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र और मनोज एलपीओ को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी। राष्ट्रीय आयोग ने इनके खिलाफ कार्रवाई की भी सिफारिश की थी।
आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। कुछ खुलासे उसने किए हैं।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें