फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हंगामा और विरोध नजरअंदाज, छह घंटे तक चली अतिक्रमण ड्राइव

Tue, 03 Oct 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर टीन शेड हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद के अधिकारी मंगलवार को पुलिस के साथ शहर से अतिक्रमण हटाने पहुंचे। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों ने हंगामा और विरोध शुरू कर दिया, लेकिन टीम ने एक न सुनी और कार्रवाई जारी रखी। शाम पांच बजे तक करीब 6 घंटे अभियान चलाया और इस दौरान दुकानों के चबूतरे तोड़ने के साथ टीन-शेड भी जेसीबी से हटाई गई।
विज्ञापन

इससे पहले करीब 11 बजे पुलिस बल के साथ नगर परिषद के तमाम अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यालय से निकले। टीम ने इसकी शुरुआत बस स्टैंड के गेट-1 के पास से की। दुकानों के बाहर चार से पांच फुट तक लगाई गई टीन शेड हटाते ही हंगामा शुरू हो गया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध कर आगे अतिक्रमण होने का हवाला दिया, लेकिन कार्रवाई जारी रही।
इसके बाद टीम जांगड़ा मार्केट पहुंच गई। ऐसा पहली बार हुआ जब जांगड़ा मार्केट में नगर परिषद की जेसीबी गई हो। जेसीबी पहुंचते ही दुकानदारों ने अपना सामान उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया और देखते ही देखते सामान हटते ही तीन फुट की गली 10 फुट की नजर आई। हालांकि इससे पहले कुछ महिला दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन महिला पुलिस कर्मचारियों के मोर्चा संभालते ही उनके तेवर ठंडे पड़ गए। जांगड़ा मार्केट में ऊपर लगी टीन शेड भी दुकानदारों ने खुद ही उतार ली।
विज्ञापन



सरदार झाडू सिंह चौक रोड से हटाए कब्जे
जांगड़ा मार्केट के बाद टीम परशुराम चौक से होते हुए सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर पहुंची। इससे पहले परशुराम चौक स्थित आठ मेडिकल स्टोर समेत करीब 20 दुकानों की टीन शेड और चबूतरे हटाए गए। इस रोड पर टीम ने दोनों ओर कार्रवाई की और विरोध को नजरअंदाज किया।



रोहतक रोड पर पूर्व महिला पार्षद से हुई कहासुनी
टीम ने रोहतक रोड पर परशुराम चौक के समीप सड़क पर दुकानों के आगे बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइलों को उखाड़ना शुरू किया तो पूर्व पार्षद माया देवी दुकानदारों के साथ इसके विरोध में उतर आई। उन्होंने जब जेसीबी के आगे अड़कर कार्रवाई रुकवाने की बात कही तो महिला पुलिस कर्मचारी उन्हें रोकने के लिए आगे आईं। उस दौरान पूर्व पार्षद की महिला पुलिस कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई।


कहीं पांच तो कहीं 15 फुट तक मिला कब्जा
दुकानदारों ने किस कदर अतिक्रमण किया हुआ है इसकी बानगी मंगलवार को हुई कार्रवाई में देखने को मिली। कुछ जगहों पर नगर परिषद को पांच फुट को कहीं 15 फुट तक अवैध कब्जा मिला। परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड की बात करें तो दुकानों के बाहर 10 फुट लंबी टीन लगी मिली जबकि उससे पांच फुट आगे तक पक्का चबूतरा बना मिला।


हमने सोचा : मामला ठंडा पड़ ग्या, खुद ही हटा ल्यांगे टीन
बस स्टैंड रोड के दुकानदारों ने नगर परिषद अधिकारियाें से टीन शेड हटाने के लिए समय मांगा। उन्होंने कहा कि हमने सोचा अतिक्रमण हटाने का मामला ठंडा पड़ गया है और इसके चलते टीन शेड नहीं हटाई। कुछ समय की अगर मोहलत दो तो खुद की टीन शेड उतार लेंगे। इसके बाद तो कई दुकानदार स्वयं टीन शेड हटाते नजर आए।


कार्रवाई के चलते बाधित रही ट्रैफिक व्यवस्था
अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते शाम तक शहर की सड़कों की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। टीम ने जहां भी कार्रवाई की वहां ट्रैफिक रेंगकर चला। शुरुआत में बस स्टैंड रोड पर गलत दिशा में जेसीबी ले जाकर कार्रवाई शुरू की गई और इससे जाम लग गया। इसके बाद अधिकारियों ने भी चूक सुधारते हुए जेसीबी को सड़क के दूसरी तरफ करवाकर कार्रवाई शुरू की।




अतिक्रमण हटाओ मुहिम लगातार जारी रहेगी। मेरी अपील है कि दुकानदार स्वेच्छा से टीन शेड हटाने के साथ चबूतरे तोड़ लें। बुधवार को भी टीम कार्रवाई करेगी और पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त करना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

अभे सिंह यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें