फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो बहनों की मौत, एक के अलसुबह उठा था पेट में दर्द

विज्ञापन
कोमल। फाइल - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बधवाना निवासी दो सगी बहनों की शनिवार अल सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एक की उम्र चार वर्ष तो दूसरी की महज नौ माह थी। दोनों बच्चियों का पुलिस ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। झोझूकलां थाने से जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह का कहना है कि बच्चियों के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बधवाना निवासी बिरजू शारीरिक रूप से अशक्त है। उसे दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी कोमल चार साल की छोटी बेटी सानवी नौ माह की थी। शनिवार अलसुबह दोनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सुबह करीब आठ बजे झोझूकलां थाना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और दोनों बहनों के शव कब्जे में ले लिए। पुलिस ने वहां मृतक बच्चियों के परिजनों के बयान दर्ज किए और कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों बहनों का पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक बच्चियों के पिता बिरजू ने बताया कि घर पर शुक्रवार रात उसने अपनी पत्नी पिंकी और बड़ी बेटी कोमल के साथ दिन की रोटी टीट के आचार के साथ खाई थी। बिरजू ने बताया कि उसकी बेटी ने आचार के साथ दूध पीया था। शनिवार अलसुबह करीब चार बजे उसकी बड़ी बेटी के पेट में दर्द उठा। इसके कुछ देर बाद उसकी छोटी बेटी सानवी की भी तबीयत बिगड़ गई। करीब साढ़े छह बजे वह दोनों बेटियों को लेकर सिविल अस्पताल के लिए चले। बधवाना से निकलते ही दोनों बच्चियों ने तबीयत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए बच्चियों से पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

शारीरिक रूप से अशक्त हैं माता-पिता, दोनों संतानें खोई
कोमल और सानवी का पिता बिरजू और मां पिंकी दोनों शारीरिक रूप से अशक्त बताए जा रहे हैं। बिरजू गांव में जैसे-तैसे अपना गुजारा करता है। कुछ समय पहले उसकी मां की मौत हुई थी। बिरजू और पिंकी के दो ही संतानें थीं और एक ही दिन दोनों संतानें उन्होंने खो दीं।
मामले में ये हैं सुलगते सवाल
- परिवार ने एकसाथ खाना खाया था, लेकिन दोनों बच्चियों की ही तबीयत बिगड़ने से मौत हुई जबकि माता-पिता की तबीयत ठीक है।
- पिता के अनुसार नौ माह की बच्ची ने केवल मां का दूध पीया था, जबकि मां को फूड प्वाइजनिंग संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई।
दोनों बच्चियों के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या अन्य निशान नहीं है। परिजनों ने फूड प्वाइजनिंग का अंदेशा जताया है। हमने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर बच्चियों के शव परिजनों को सौंप दिए है। फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के अनुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अजीत सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, झोझूकलां थाना

सानवी। फाइल- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें