चरखी दाददी। सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शराब की 28 बोतलें बरामद की गई हैं। दोनों के खिलाफ सिटी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में पुलिस गश्त के दौरान रोहतक चौक के पास मौजूद थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि राजेश नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। वह फिलहाल मेजबान चौक की तरफ शराब लेकर जा रहा है। पुलिस सूचना के आधार पर मेजबान चौक पर पहुंची। वहां पर व्यक्ति अपने हाथ में बैग लिए हुआ था और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने व्यक्ति को मौके पर काबू में लिया और उसकी तलाशी ली। व्यक्ति के पास से 12 बोतलें शराब की बरामद की गई। वहीं, दूसरे केस में पुलिस को सूचना मिली कि विवेक नामक युवक अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। वह फिलहाल शहर में पेट्रोल पंप के सामने कमरे में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 16 बोतलें शराब की बरामद की गई हैं।