फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल- दादरी सड़क के नवीनीकरण के लिए आ चुके हैं ढाई सौ करोड़ : सांसद

विज्ञापन
गांव चांदवास में ग्रामीणों के साथ सांसद धर्मबीर सिंह। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। केंद्रीय कैबिनेट द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद सरकार अब कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक नई योजनाओं पर काम शुरू करेगी। जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सकें। यह बात सांसद धर्मबीर सिंह ने गांव चांदवास में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीरता से कदम उठा रही है। तेल वृद्धि को रोककर सरकार ने राज्य सरकारों को भी अपने स्तर पर कर में राहत देने का फैसला किया है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने उनके मांग पत्र पर कदम उठाते हुए भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बजट आवंटित किया है। भिवानी शहर के चारों तरफ बाइपास बनाया जाएगा। नारनौल- दादरी सड़क मार्ग के नवीनीकरण के लिए ढाई सौ करोड़ की राशि आ चुकी है। जल्द ही हिसार, रेवाड़ी नेशनल हाईवे का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां अपने जनाधार को वापस लाने के लिए कभी किसान तो कभी संसद ठप कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। इस अवसर पर टेलिकाम सलाहकार समिति सदस्य सुधीर चांदवास, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामबीर बेरला, सूबेदार चंद्रपाल, नरेंद्र, सुनील, अशोक कादमा, बजरंग, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें