फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो बाइकें टकराई, युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घिकाड़ा और साहूवास गांव के बीच दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार फतेहगढ़ निवासी युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंद दिया और उसके पिता के बयान पर दूसरी बाइक के चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में फतेहगढ़ निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका बेटा दीपक (26) रविवार शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से दादरी जाने के लिए घर से निकला था। करीब 20 मिनट बाद ही उन्हें सूचना मिली कि घिकाड़ा और साहूवास के बीच दीपक की बाइक व एक अन्य बाइक की टक्कर हो गई है।
सूचना मिलने पर पवन अपने साथी राजेश के साथ मौके पर पहुंचा तो दीपक सड़क पर मृत मिला। पवन कुमार के अनुसार उसके बेटे के सिर से खून बह रहा था और सिर की चोट की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हुई। पवन ने बताया दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकें मौके पर ही मिली। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में उन्हें भी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में दूसरी बाइक के चालक पर केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को मृतक दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-अनिल कपूर, एएसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें