बौंदकलां। कस्बा बौंदकलां में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कलानौर निवासी घायल बाइक चालक के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल सूरजप्रकाश ने बताया कि वह कलानौर का स्थायी निवासी है और किसी काम से बौंदकलां आया हुआ था। वह अपने साथी अरविंद के साथ बाइक पर सवार होकर बौंदकलां से वापस कलानौर जा रहा था। बौंदकलां से वो कुछ दूर ही पहुंचे थे कि उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सूरजप्रकाश और अरविंद घायल हो गए। वहीं, आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने बाइक सवार दोनों घायलों को बौंदकलां सीएचसी में दाखिल कराया। इसके बाद सूरजप्रकाश को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।