फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीजना पहुंची ड्रोन दीदी नरेश देवी, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

Wed, 20 Mar 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के गांव बीजणा में ड्रोन दीदी नरेश देवी को सम्मानित करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव बीजना निवासी निवासी नरेश देवी ड्रोन दीदी बन गईं हैं। नरेश देवी ने हाल ही में दिल्ली के पूसा में प्रधानमंत्री के सामने ड्रोन उड़ाया। पीएम मोदी ने दिल्ली पूसा परिसर में देशभर की 104 महिलाओं को प्रशिक्षण पूरा होने पर ड्रोन देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

ड्रोन के साथ गांव पहुंचने पर नरेश देवी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गांव व आसपास के गणमान्य लोगों ने नरेश देवी को सम्मानित किया। नरेश देवी झोझूकलां ब्लॉक में आजादी महिला नाम के स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। यह समूह काफी समय से एक से दूसरी महिला को मदद करता रहा है। सरकारी योजनाओं के प्रति भी समूह सजग है।

बीए, बीएड पास नरेश देवी बताया कि विशेष प्रशिक्षण में जिले के तीन प्रतिभागी शामिल हुए। नरेश ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने सफलता पूर्वक ड्रोन उड़ाया और पहली पांच ड्रोन दीदी में जगह बनाई। नरेश देवी झोझू कलां ब्लॉक से अकेली ऐसी महिला हैं जिन्हें नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत दिल्ली के पूसा परिसर में आठ से 11 मार्च तक प्रशिक्षण दिया गया है। नरेश देवी को नमो स्वामित्व पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण समिति के प्रधान राजकुमार वशिष्ठ, सरपंच देवेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, ज्योति व बंटी देवी ने नरेश देवी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें