फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार की दुकान से गहने चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। झोझूकलां में स्वर्णकार की दुकान से गहने चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी महिला भी है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चुराए गए गहने बरामद कर लिए हैं। इससे पहले पीड़ित स्वर्णकार की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चंदेनी निवासी जगदीश ने झोझूकलां थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसके बड़े लड़के लोकेश ने गांव झोझूकलां में ज्वैलरी की दुकान कर रखी है। गत दो जून को किसी काम से उसका लड़का लोकेश भिवानी गया हुआ था और दुकान वह संभाल रहा था। उसी दिन शाम को दुकान पर दो महिला और एक व्यक्ति गहने खरीदने आए। उन्होंने 12 हजार रुपये के गहने खरीदे और करीब 25 ग्राम वजन के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर उसे वारदात का पता चला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गत छह जून को एक महिला आरोपी समेत उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चुराए गए गहन बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें