फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनएच पर ट्राॅला से टकराया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152-डी पर शनिवार रात एक ट्राॅला से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और घायल के बयान पर आरोपी ट्राॅला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गांव बग्गा का खेड़ा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वो ट्रक चलाता है। शनिवार को वो भीलवाड़ा जिले के भगवानपुरा बनका खेड़ा निवासी उदा गाडरी के साथ ट्रक में पत्थर भरकर देवली से श्रीनगर जा रहा था।
सुरेश ने बताया कि एनएच 152-डी पर दादरी से निकलते ही एक ट्राॅला रोड के बीच खड़ा था। ट्राॅला चालक ने इंडिकेटर या पार्किंग लाइट नहीं जला रखी थी और इसके चलते उदा ट्राॅला नहीं देख पाया और उनका उनका ट्रक ट्रॉला से टकरा गया। हादसे में ट्रक चला रहे उदा गाडरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रविवार दोपहर कागजी कार्रवाई कर दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और घायल सुरेश के बयान पर आरोपी ट्राॅला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें