फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
सड़क किनारे पलटा पड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोहतक रोड पर रावलधी नहर के समीप शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर युवक को टक्कर मारने के बाद उसके ऊपर ही पलट गया। हादसे में बौंदकलां निवासी युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सतीश ने बताया कि वो मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह और जयभगवान (22) किसी काम से दादरी आए हुए थे। रात को देर होने के कारण रोहतक रोड नहर के समीप स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए रुक गए। इसके बाद वहां से बौंदकलां के लिए चल पड़े। होटल से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचने पर वो दोनों सड़क किनारे खड़े हो गए। उसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में आया और उसने जयभवान को टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर जयभगवान के ऊपर ही पलट गया। हादसे में जयभगवान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
15 साल से मामा के घर रह रहा था जयभगवान
जयभगवान मूल रूप से जिला फतेहाबाद के सिनयाणा गांव निवासी था। पिता की मौत होने के बाद वो अपनी मां के साथ मामा के गांव रह रहा था। उसके दो भाई-बहन थे। वह पिछले 15 साल से मां और बहन के साथ बौंदकलां में रह रहा था।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के मामा के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

अनिल कपूर, जांच अधिकारी व एएसआई, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें