फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदा लगा चौकीदार ने की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो 22 पास्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागज तैयार करती बाढ़डा थाना पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। गोपी निवासी एवं शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव बुधवार सुबह बिजली सब स्टेशन के पिछली तरफ एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोपी निवासी गोपाल (54) शिक्षा विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत था। करीब दो सप्ताह पहले ही वो नियमित हुआ था। बुधवार सुबह लोगों ने उसका शव बाढड़ा बिजली सब स्टेशन के पिछली तरफ एक पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की शनाख्त की।
इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचा उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। बाढड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है। मृतक की तीन बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का व दो लड़की हैं। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें