फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सब स्टेशन में रखा एल्यूमीनियम तार का ड्रम वाहन से खींचकर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसकी बानगी द्वारका स्थित 33 केवी बिजली सब स्टेशन में हुई चोरी की वारदात में देखने को मिली। चोर इस सब स्टेशन की चाहरदीवारी के अंदर रखा एल्यूमीनियम ड्रम वाहन से खींचकर ले गए और यहां तैनात कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मामले की शिकायत पर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाढड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ नारायण प्रकाश ने बताया कि द्वारका गांव में 33 केवी क्षमता का बिजली सब स्टेशन है। वहां चाहरदीवारी के अंदर एक बड़ा ड्रम रखा हुआ था, जिसमें करीब 5100 मीटर लंबी एल्यूमीनियम तार थी। उन्होंने बताया कि सात जनवरी की सुबह कर्मचारियों को वहां एल्युमीनियम तार का ड्रम नजर नहीं आया। सब स्टेशन परिसर का कोना-कोना छानने के बाद भी ड्रम नहीं मिला। पुलिस शिकायत में एसडीओ ने बताया कि छह जनवरी की रात अज्ञात व्यक्ति किसी वाहन से खींचकर ड्रम को सब स्टेशन से बाहर ले गए। पुलिस शिकायत के अनुसार चोरी हुई एल्यूमीनियम तार की कीमत 2,28067 रुपये है। एसडीओ ने इस संबंध में थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 379 और 136 इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों के भी निकाल चुके तेल -
पिछले एक माह में चोर खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों को भी डैमेज कर चुके हैं। करीब पंद्रह दिन पहले ही नीमली गांव निवासी तीन किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों का तेल चोरी किया गया था। चोरी के इस प्रयास में ट्रांसफार्मर भी डैमेज हो गए थे। इससे करीब एक माह पहले भी दो अलग-अलग गांवों में दो ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें