फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिनभर गर्मी ने रखा परेशान, न्यूनतम तापमान एक डिग्री और बढ़ा

Wed, 08 May 2024 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को दिनभर वातावरण में तपिश बनी रही। पूर्वी हवाएं चलने से दिनभर लोग पसीने से तर रहे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 27 डिग्री दर्ज किया गया। अब सुबह से ही सूर्य की तेज किरणों से तपिश बढ़ने लगती है जिससे लोगों को परेशानी होने लगी है। तापमान बढ़ने पर बार-बार प्यास महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर बाहर जाना ही पड़े तो सिर और गर्दन को तौलिए या अंगोछे से ढक लेना चाहिए। गर्मी के दिनों में हल्का और शीघ्र पचने वाला भोजन करना चाहिए। बाहर जाते समय खाली पेट नहीं जाना चाहिए। बार-बार पानी पीते रहें। दोपहर के समय अधिक शारीरिक श्रम वाला काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से अधिक पसीना आने पर शहर में पानी की कमी हो सकती है।
विज्ञापन




- लू लगने पर ये करें उपाय

लू लगने पर तत्काल योग्य डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
चाय-कॉफी आदि गर्म पेय का सेवन अत्यंत कम कर देना चाहिए।
बुखार तेज होने पर रोगी को ठंडी खुली हवा में आराम करवाना चाहिए।
रोगी के शरीर को दिन में चार-पांच बार गीले तौलिए से पोंछना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें