फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस को ठीक कर रहे चालक की नीचे आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। झोझू खुर्द में सोमवार देर शाम एक स्कूल बस के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक भी स्कूल बस चालक था। झोझूकलां थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के परिजनों ने बस मालिक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में झोझू खुर्द निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका चाचा सुरेश (38) डीएसएम स्कूल की बस चलाता था। सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे उसके चाचा एक पास एक शख्स को फोन आया। सुरेश को उक्त शख्स ने कहा कि उनके स्कूल की बस खराब हो गई है और वहां जाकर उसे ठीक कर दे। सुरेश बस के पास पहुंचा और स्टार्ट करने के लिए नीचे घुस गया। इसी दौरान बस स्टार्ट होकर चल पड़ी और सुरेश उसके नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल सुरेश ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर झोझूकलां थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर कागजी कार्यवाही कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। झोझूकलां थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बस मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है जिसके आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दो बच्चों का पिता था सुरेश
मृतक के चचेरे भाई सतीश कुमार ने बताया कि उसका भाई सुरेश कुमार मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसके एक 14 साल का बेटा और एक 12 साल की बेटी है। वो पिछले करीब चार साल से स्कूल बस चला रहा था। उन्होंने बताया कि सुरेश घर का मुखिया था और इस हादसे से पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 09
पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतक के परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें