फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध में रह रही महिला का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के एक गांव में युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। झोझूकलां थाने की पुलिस ने सिविल अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

महिला बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घर में अकेली थी। उसने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। महिला के साथ रहने वाला युवक घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसे अनहोनी का शक हुआ। किसी तरह से कमरे में अंदर जाकर देखा तो महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया।
पति से हो चुका तलाक, ढाई माह से रह रही थी साथ
मृतका की शादी एक गांव में हुई थी। उसके तीन बच्चे थे। उसका पति से तलाक हो गया था। पिछले करीब ढाई माह से युवक के साथ महिला सहमति संबंध में रह रही थी। युवक भी शादीशुदा है।
विज्ञापन

मूलरूप से महिला जिला रोहतक के एक गांव की निवासी थी। उसके मायके वालों ने उसको बेदखल कर रखा था। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। - जसमेर गुलिया, झोझूकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें