फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिना नंबर की पिकअप में सवार थे चोरी के तार बेचने आए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। कबाड़ी को चोरी के बिजली तार बेचने पहुंचे आरोपी पिकअप में सवार थे। वो मौके से फरार होने में कामयाब रहे जबकि उनका पीछा कर रहे ठेकेदार के सहयोग पर उन्होंने चलती पिकअप से पोकरवास के समीप फायरिंग भी की। वहीं, बाढड़ा थाना पुलिस इस संबंध में केस दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में काकड़ौली सरदारा निवासी प्रवीन कुमार ने बाढड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो बिजली विभाग के एक ठेकेदार के साथ काम करता है। मैहड़ा के समीप से उनके करीब 15 लाख कीमत के तार चोरी हो गए थे। उन्होंने इस संबंध में झोझूकलां थाने में चोरी का केस दर्ज करवाया था। प्रवीन ने बताया था कि उसे कुछ समय पहले पता चला कि उनके गांव का ही एक कबाड़ी चोरी के तार खरीदता है। इसके चलते वो पिछले छह माह से उसकी रेकी कर रहा था। प्रवीन के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे बिजली तार लेकर एक पिकअप कबाड़ी के पास पहुंची। वो पिकअप पर नजर रखे रहे। प्रवीन ने बताया कि करीब 20 मिनट बाद पिकअप खाली होकर चली गई। उन्होंने पिकअप सवारों का पता लगाने के लिए अपनी गाड़ी से पीछा किया।
प्रवीन ने बताया कि पोकरवास के समीप बिना नंबर प्लेट की सवार पिकअप सवारों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके चलते वो वापस आ गए और आरोपी फरार हो गए। दूसरी ओर कबाड़ी मनजीत भी पुलिस के सामने तार के संबंध में कोई बिल पेश नहीं कर पाया। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें