फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं परीक्षा : दोस्त की जगह पेपर देते युवक पकड़ा, पुलिस आज कोर्ट में करेगी पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। हरियाणा विद्यालय बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा में दो दोस्त ऐसी गलती कर बैठे, जिसने दोनों के कॅरिअर पर दाग लगा दिया। हुआ यूं कि एक युवक अपनी दोस्त की जगह सांजरवास परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी का पेपर देने पहुंच गया और उसे ड्यूटी स्टाफ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र ऑब्जर्वर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ धारा 419 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए युवक का दोस्त दसवीं में एक बार फेल हो चुका है।
सोमवार को हरियाणा विद्यालय बोर्ड दसवीं अंग्रेजी की परीक्षा थी। अरुण नाम के एक विद्यार्थी का सांजरवास परीक्षा केंद्र सेंटर था। अरुण की जगह उसका दोस्त योगेश पेपर देने पहुंच गया। करीब पंद्रह मिनट के अंदर ही ऑब्जर्वर जसवंत सिंह ने उक्त युवक की चालाकी पकड़ ली। जब अटेंडेंस सीट पर ऑब्जर्वर हस्ताक्षर करवाने लगा तो आधार कार्ड और सीट पर छपे फोटो से युवक का चेहरा मेल नहीं खाया। इसके बाद उसका आधार कार्ड लेकर जांच की गई तो चालाकी का खुलासा हो गया। ऑब्जर्वर ने इसकी सूचना तत्काल केंद्र अधीक्षक को दी और मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

बौंदकलां थाने से मौके पर पहुंची पुलिस टीम पकड़े गए युवक को अपने साथ ले आई। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोस्त की नैय्या पार लगाने के लिए उसकी जगह पेपर देने पहुंचा था। उसने सोचा था कि अंग्रेजी पर उसकी पकड़ है और पैंतरा कामयाब हुआ तो उसका दोस्त दसवीं पास कर जाएगा। इस संबंध में बौंदकलां थाना पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़ा गया युवक भर्ती की रहा रहा तैयारी
जांच अधिकारी एएसआई राधे ने बताया कि पकड़ा गया युवक पढ़ाई में तेज है। वह फिलहाल भर्ती की तैयारी कर रहा है। उसका दोस्त एक बार दसवीं में फेल हो चुका है और उसे पास करवाने के लिए उन्होंने ये दांव खेला था, जो कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी को मंगलवार सुबह पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें