फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्टेट चैंपियनशिप में सराहनीय प्रदर्शन पर तैराकों को किया सम्मानित

Tue, 30 Apr 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित कार्यक्रम में तैराकों के साथ ऋषिपाल उमरवास व विक्रम सिंह फौगाट। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले दिनों बहादुरगढ़ में आयोजित महिला एवं पुरुष तैराकी स्टेट चैंपियनशिप में दादरी के तैराकों ने अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को पदक विजेता तैराकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने वाले तैराकों को स्विमिंग एसोसिएशन चरखी दादरी के जिला प्रधान ऋषिपाल उमरवास व जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह फौगाट ने मंगलवार को आर्यन स्पोर्ट्स क्लब में सम्मानित किया।
ऋषिपाल उमरवास ने तैराकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। खेलो में तैराकी ऐसा खेल है जिसमें शरीर के प्रत्येक अंग का अभ्यास होता है। केवल खेल ही वह माध्यम है जिससे तनाव जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए जीवन में खेलों को शामिल करें।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष एवं आर्यन स्पोर्ट्स क्लब के निदेशक विक्रम सिंह फौगाट ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के कारण भारत ने आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने का काम किया है। खेलों से शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संजीव चरखी, कोंच चंद्र प्रकाश, पवन कुमार,अमरजीत सिंह, धर्मबीर फौगाट, सूबेदार मेजर राजा फौगाट, जोगेंद्र सिंह, जगजीत बुरा, सोमेश फौजी, सरोज धनखड़, मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें