फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नगर परिषद टीम ने दी कचरा प्रबंधन की जानकारी

Sun, 29 Sep 2024 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को शहर के वार्ड-21 में चलाया गया जागरूकता अभियान, लोगों को बताई गीला व सूखा कचरे के निस्तारण की विधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर के वार्ड 21 में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें नगर परिषद व श्याम वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड टीम ने लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग कचरा वाहन में डालने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को स्वच्छता के बारे में और कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। नगर परिषद सफाई निरीक्षक राजेश कुमार और भारत मिशन इंचार्ज ज्योति शर्मा ने बताया कि डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान में आमजन सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत वार्डों में सभी जगह सफाई भी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को कचरे के प्रकार और उनके रख-रखाव के लिए टीम जागरूक कर रही है। गीला और सूखे कचरे को अलग करने का महत्व बताया। रंग के हिसाब से गाड़ियों में कचरा डालने का आह्वान किया। अंत में सभी वार्डवासियों को कचरे का उचित प्रकार से प्रबंधन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

फोटो - 11
वार्ड-21 में नागरिकों को शपथ दिलाती नगर परिषद टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें