फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में खिली धूप, सुबह-शाम ठंड ने जकड़ा

विज्ञापन
भिवानी रोड पर गांव चरखी के समीप सोमवार सुबह खेतों में जमी पाला की हल्की परत। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोहरे का असर कम रहने से जिले में सोमवार को मौसम साफ रहा। दिन के समय धूप खिली, जबकि सुबह और शाम के समय शीत लहर चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम साफ रहने से रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान दशमलव सात डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। शाम के समय 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आईएमडी बेवसाइट के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा जबकि अगले दो दिन बादल छाने का अनुमान है। 26 दिसंबर को जिले में बारिश होने का अनुमान है जिसके बाद अधिकतम तापमान मौजूदा से पांच डिग्री तक नीचे जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इस मौसम में लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। वहीं, कृषि विशेषज्ञ ठंड के इस मौसम को फसलों के लिए अनुकूल मान रहे हैं। सुबह के समय खेतों में पाले की परत अभी भी जम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें