फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महोत्सव में सामूहिक नृत्य की दीं सराहनीय प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शुक्रवार को समापन किया गया। महोत्सव के आखिरी दिन सामूहिक नृत्य स्पर्धा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिला बाल कल्याण अधिकारी वजीर सिंह दांगी ने बताया कि सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सरकारी व निजी स्कूलों र्से आइं टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणवी, राजस्थानी व राष्ट्रभक्ति के गीतों पर बच्चों ने ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में शामिल रहे पूर्व शिक्षा अधिकारी रोशनी शर्मा, प्राचार्य नवरत्न पांडे, इंदु गुलिया, सोमबीर सिंह ने टीमों के प्रदर्शन का आकलन कर अंक दिए।
विज्ञापन

ग्रुप ए में जेबीएस स्कूल पहले, यदुवंशी दूसरे व आर्य स्कूल झोझू तीसरे स्थान पर रहा। ग्रुप बी में राजकीय कन्या स्कूल दादरी प्रथम, यदुवंशी द्वितीय व सागर स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप सी में यदुवंशी पहले, नवचेतना स्कूल बाढड़ा दूसरे नंबर पर रहा। ग्रुप डी में दादरी राजकीय कन्या स्कूल प्रथम, नवचेतना स्कूल द्वितीय व यदुवंशी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अक्षमा शर्मा, उदय, सूबे सिंह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। इसी स्पर्धा के साथ जिलास्तरीय बाल महोत्सव संपन्न हो गया। ये प्रतियोगिताएं प्राथमिक, माध्यमिक, कनिष्ठ व वरिष्ठ कक्षाओं के आधार पर चार वर्गों में संपन्न करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें