फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस स्मृति दिवस पर महिला थाने में शुक्रवार सुबह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी दीपक गहलावत ने की।
विज्ञापन

एसपी ने शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर 1959 को करम सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुलिस कर्मियों का एक समूह उत्तर-पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग में गश्त कर रहा था। उसी दौरान चीनी सेना ने अचानक भारतीय जवानों पर धावा बोल दिया। जवानों ने बहादुरी के साथ चीनी सेना का सामना किया और अपनी पुलिस पोस्ट की सुरक्षा करते हुए पुलिस जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर शौर्य की परंपरा व गाथा को कायम रखा। उन महान शहीदों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस आयोजित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने पुलिस जवानों पर गर्व है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और हमें यह प्रेरणा देता है कि हमें भी उन्हीं की तरह सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी अपने फर्ज व कानून की जिम्मेदारी को सर्वोपरी मानें और देश रक्षा के लिए बड़े से बड़ा बलिदान देने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें