फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छात्र से मारपीट कर लॉकेट और मोबाइल छीना, पुलिस ने चार घंटे में दबोचे आरोपी

Sat, 06 Apr 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बौंदकलां। रानीला गांव में अपने मामा के घर आए एक छात्र से मारपीट कर कार सवार दो युवकों को सोने का लॉकेट और मोबाइल छीन ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार घंटे में ही काबू भी कर लिया। आरोपियों की पहचान झज्जर निवासी मनोज और संजय के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवसी दीपक ने बताया कि जाटू लुहारी निवासी उसका भांजा जतिन पुत्र प्रवीन कुमार दसवीं की परीक्षा खत्म होने के बाद रानीला आया हुआ है। दीपक ने बताया कि उन्होंने गांव निवासी प्रविंद्र साहू के खेत में गेहूं कटाई का ठेका लिया हुआ है। 5 अप्रैल को उसके परिवार के सदस्य गेहूं कटाई कर रहे थे और जतिन भी उनके साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि उसका भांजा प्याऊ पर पानी भरने चला गया और उसके पास उनके दो मोबाइल थे। जतिन जब पानी भरकर वापस आ रहा था तो एक कार सवार दो युवकों ने उससे मारपीट की और उसके गले से सोने का लॉकेट व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दीपक की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के चार घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों को कार समेत काबू कर लिया और उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें