फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर में हर घंटे 54 हजार लीटर निकलेगा बारिश का पानी

Sat, 06 Apr 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कीकर वासनी स्थित जोहड़ पर पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए शुरू किया गया कार्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में भरने वाले बरसाती पानी निकासी का स्थायी प्रबंध करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए कीकर वासनी क्षेत्र स्थित जोहड़ पर पंपिंग स्टेशन और टैंक निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया है। एक करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य के तहत विभाग 2500 मीटर लंबी पाइप लाइन पहले ही बिछवा चुका है। परियोजना के पूरा होने के बाद शहर से 54 हजार लीटर प्रति घंटा से बारिश के पानी की निकासी होगी।
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन और टैंक बनने के बाद शहर के अनेक क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। पिछले लंबे समय से शहर में बनी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए लगे जनस्वास्थ्य विभाग ने कीकर वासनी स्थित जोहड़ पर पंपिंग स्टेशन और टैंक बनवाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। जनस्वास्थ्य विभाग जोहड़ से रामनगर एसटीपी तक 2500 मीटर 10 इंची पाइप लाइन बिछाने का कार्य दो माह पहले ही पूरा करवा दिया था, लेकिन यहां पानी की अधिकता होने के कारण चैंबर बनाना संभव नहीं हो पाया था। अब जोहड़ का पानी सुखाने के बाद योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। तालाब पर चैंबर, पंपिंग स्टेशन और टैंक बनने के बाद आधे शहर में होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होने की संभावना है।
पहले अस्थायी पाइप लाइन से पहुंच रहा था एसटीपी तक पानी
बारिश के दौरान आधे शहर का पानी पुराना शहर स्थित कीकर वासनी क्षेत्र में बने जोहड़ में भरा जाता था। यहां से पानी की निकासी के लिए विभाग ने अस्थायी तौर पर रामनगर एसटीपी तक पाइप लाइन बिछवाई हुई है। योजना के तहत कार्य पूरा होने के बाद 10 इंची पाइप लाइन से पानी की सप्लाई हो सकेगी। जिसके बाद शहर में होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

चैंबर बनाने का कार्य शुरू
जोहड़ का पानी निकलने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने यहां चैंबर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जोहड़ में 4 पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जहां 4 मोटर 25 एचपी की लगेंगी। जो यहां के पानी को रामनगर एसटीपी तक पहुंचाएगी।
जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई जाने वाली 25 एचपी की मोटर जोहड़ में भरने वाली पानी को 54 हजार प्रति घंटा की रफ्तार से निकालेगी। जिससे शहर के क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
इन क्षेत्रों को होगा सीधा लाभ
योजना के पूरा होने के बाद शहर के हीरा चौक, पुरानी गऊशाला, चरखी दरवाजा, गामड़ी क्षेत्र, बधवाना गेट, बंजारा बस्ती, रविदास नगर आदि में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कीकर वासनी स्थित जोहड़ पर बनने वाले चैंबर और टैंक निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। कार्य को पूरा होने में लगभग दो माह का समय लगेगा। कार्य पूरा होने के बाद पुराने शहर के लोगों को बारिश के पानी निकासी का स्थायी समाधान मिल सकेगा।
विज्ञापन

-ब्रजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें