फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरीः आप जिला अध्यक्ष पर हमला कर हाथ-पैर तोड़ा, पीजीआई रोहतक किए गए रेफर

Mon, 26 Aug 2019 03:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल रिंपी फौगाट।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता रिंपी फौगाट पर शनिवार देर शाम कार व बाइक से आए युवकों ने हमला कर दिया। हमले में घायल रिंपी को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस बयान में घायल ने हमले का कारण 2016 में बड़े भाई पर हुए हमले में आरोपियों के खिलाफ गवाही देना बताया है।

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर दो नामजद सहित कुछ अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगराम ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

पुलिस बयान में सिवेंद्र उर्फ रिंपी फौगाट ने बताया कि वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं। शनिवार शाम करीब सवा सात बजे वह झज्जर घाटी स्थित अपने कार्यालय से स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकले थे। पंचनंद चौक से स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क पर जब वह एपीजे महिला महाविद्यालय के समीप पहुंचे तो सामने से आई एक मारुति और बाइक ने उनका रास्ता रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिंपी ने बताया कि स्कूटी रोकते ही एक युवक ने पीछे से उनकी गर्दन पर डंडे से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े और इसी दौरान एक अन्य युवक ने उसके सिर पर लोहे की वस्तु से वार किया। इसके बाद अन्य युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उन पर लाठी और सरियों से कई वार किए।

आप नेता ने बताया कि लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने देर रात ही घायल के बयान पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2016 में बड़े भाई पर हुआ था इसी सड़क पर हमला
घायल रिंपी ने बताया कि उसके बड़े भाई एवं फौगाट खाप के तत्कालीन उप-प्रधान बॉबी फौगाट पर 2016 में जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी। रिंपी ने बताया कि बड़े भाई पर भी हमला इसी सड़क पर किया गया था। गवाही देने पर ही शनिवार को उस पर भी हमला किया गया।

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगराम ने बताया कि घायल के बयान पर पुलिस ने नरेंद्र और सुरेंद्र सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। 2016 में घायल के बड़े भाई पर हमला किया गया था। उक्त मामले का रिंपी फौगाट गवाह था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें