चरखी दादरी। कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार शाम को जारी कर दी गई। जनता कॉलेज में कलां संकाय में बीए प्रथम वर्ष में ऑल इंडिया ओपन मेरिट न्यूनतम 88.8 प्रतिशत रही है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 170 उम्मीदवारों के नाम सूची में जारी किए गए हैं। एपीजे कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
एपीजे कन्या सरस्वती कॉलेज के एडमिशन इंचार्ज सज्जन गुप्ता ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में बीए प्रथम वर्ष में 54 छात्राओं के नाम जारी किए हैं। बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की न्यूनतम मेरिट 59.2 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में एक ही छात्रा का नाम सूची में दर्ज है। इस छात्रा की मेरिट 86.4 प्रतिशत है।
जनता कॉलेज एडमिशन इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि दूसरी सूची में कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 170 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। बीए प्रथम वर्ष की ऑल इंडिया ओपन मेरिट उच्चतम 91.8 और न्यूनतम 88.8 प्रतिशत रही है। इसी प्रकार हरियाणा ओपन मेरिट अधिकतम 88.6 और न्यूनतम 80.4 प्रतिशत रही है। एससी वर्ग की अधिकतम मेरिट 78.8 व न्यूनतम 56.2 प्रतिशत रही है। डीएससी कैटेगरी की अधिकतम मेरिट 78.4 व न्यूनतम 34 प्रतिशत रही है। बीसीबी कैटेगरी की अधिकतम मेरिट 71.4 व न्यूनतम 34 प्रतिशत रही है।
जनता कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष में 24 उम्मीदवारों के नाम सूची मेें जारी किए गए हैं। इस कैटेगरी में ऑल इंडिया ओपन मेरिट उच्चतम 99.8 और न्यूनतम 88.2 प्रतिशत रही है। हरियाणा ओपन कैटेगरी की अधिकतम मेरिट 88 और न्यूनतम 66.4 प्रतिशत रही है। बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष में 13 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। बीएससी मेडिकल की ऑल इंडिया ओपन मेरिट उच्चतम 89.8 व न्यूनतम 89.8 प्रतिशत रही है। हरियाणा ओपन मेरिट उच्चतम 89.67 प्रतिशत रही है। बीकॉम प्रथम वर्ष में चार उम्मीदवारों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। बीकॉम की अॅाल इंडिया ओपन मेरिट उच्चतम 89.8 व न्यूनतम 76.8 प्रतिशत रही है। इसी प्रकार हरियाणा ओपन मेरिट न्यूनतम 76.6 प्रतिशत रही है। दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 25 सितंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
जनता व एपीजे कॉलेज में दाखिले की स्थिति
जनता कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पहली मेरिट सूची के आधार पर 273 उम्मीदवारों ने दाखिला फीस जमा करवाई है। बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 87 और बीएससी मेडिकल में 34 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला सुनिश्चित किया है। बीकॉम में 58 एडमिशन हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस सीटों पर आठ दाखिले हुए हैं। एपीजे कन्या सरस्वती महाविद्यालय में अब तक 231 छात्राओं ने दाखिला फीस जमा करवाई है। बीए प्रथम वर्ष में 194, बीकॉम में 13 और बीएससी नोन मेडिकल संकाय में 24 छात्राओं ने दाखिला करवाया है। कॉलेज में बीए में पहली लिस्ट में 259 छात्राओं के नाम जारी किए गए थे।
फोटो
शहर का एपीजे कन्या सरस्वती कॉलेज।