फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी के नाम पर नकली किताबें बेचने की अफवाह, शहर के दो बुक डिपो पर रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में एनसीईआरटी के नाम पर नकली किताबें बेचने की अफवाह चल रही थी। इसी आधार पर मंगलवार शाम सीएम फ्लाइंग व सीआईडी की टीम ने मिलकर शहर के दो बुक डिपो पर रेड कर दी। यहां एक बुक डिपो की किताबें जब्त कर ली गई और दूसरे बुक डिपो के गोदाम को ही सील कर दिया गया। सीएम फ्लाइंग ने एनसीईआरटी को मेल द्वारा किताबों की जांच करने के लिए डिमांड भेजी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज एसआई मुकेश कुमार ने मंगलवार शाम अपनी टीम के साथ शहर पहुंचे। यहां उन्होंने सीआईडी इंस्पेक्टर जलधीर फोगाट की मदद से शहर के पुराना दिल्ली रोड स्थित बुक डिपो पर रेड कर दी। वहां काफी किताबें एनसीईआरटी की मिलीं, जिन्हें टीम जब्त कर अपने साथ ले गई। इसके बाद दोनों टीमें बस स्टैंड के सामने एक बुक डिपो पर पहुंची। वहां कुछ किताबें ही एनसीईआरटी की रखी थी। इसके बाद इस बुक डिपो के गोदाम पर भी रेड की गई, जहां भारी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें रखी थी। लेकिन दोनों जगह टीम यह सिद्ध नहीं कर पा रही थी कि यह किताबें असली एनसीईआरटी की हैं या फिर नकली। ऐसे में उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी जलधीर कलकल को बुलाया और उनके सामने गोदाम को सील कर दिया। एसआई मुकेश कुमार ने कहा कि एनसीईआरटी से बातचीत हो गई है। गुरुवार को वह इन किताबों की जांच करने दादरी आएगी। जांच रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें