फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: फाइबर केबल डालने के लिए बिना अनुमति उखाड़ी सड़क, दो पर केस दर्ज

Mon, 06 Nov 2023 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद ईओ अभय यादव ने बताया कि अनाज मंडी के पिछली तरफ नगर परिषद की ओर से कुछ समय पहले सड़क का निर्माण करवाया गया था। रविवार रात करीब नौ बजे टीम ने सड़क का निरीक्षण किया तो ये उखड़ी मिली।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के पुरानी अनाज मंडी के पिछली तरफ एक एजेंसी ने नगर परिषद से अनुमति लिए बिना ही सड़क उखाड़कर फाइबर केबल डाल दी। इसका पता लगते ही टीम ने मौके का निरीक्षण किया और टीम की रिपोर्ट के आधार पर ईओ अभय यादव ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर संज्ञान लेकर सिटी थाना पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद ईओ अभय यादव ने बताया कि अनाज मंडी के पिछली तरफ नगर परिषद की ओर से कुछ समय पहले सड़क का निर्माण करवाया गया था। रविवार रात करीब नौ बजे टीम ने सड़क का निरीक्षण किया तो ये उखड़ी मिली। अपने स्तर पर टीम ने जांच की तो पता चला कि फाइबर केबल डालने के लिए ट्रैक्टर और ड्रील मशीन से सड़क उखाड़ी गई है। इस कार्य के लिए एजेंसी ने नगर परिषद से अनुमति तक नहीं ली। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने मामले की जानकारी ईओ को दी और इसके बाद ईओ ने हांसी के चानोत निवासी सतेंद्र और जींद जिला के मालवी निवासी संदीप के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत धारा 188 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

अधिकारी के अनुसार
नगर परिषद ईओ ने इस संबंध में शिकायत दी थी जिस पर संज्ञान लेकर दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। -राजकुमार, एसएचओ, सिटी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें